Korba News: आंधी-तूफान में ढही दीवार, मलबे में दबा परिवार

Korba News

Korba News: कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रेम नगर (कपाटमुडा रोड) स्थित एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार भरभराकर गिर गई, जो पास के मकान पर जा गिरी। इस हादसे में घर में सो रहे अजय धनवार, उनकी पत्नी और मासूम बच्चा मलबे में दब गए। (कोरबा दीवार ढही)tcw

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए तीनों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घर में रखा सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की बात सामने आई है। (कोरबा दीवार गिरने से मलबे में दबा परिवार)

अंधड़-बारिश का असर

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी से ओडिशा तक सक्रिय ट्रफ लाइन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। अगले दो दिनों तक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

लू का असर बरकरार

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में अगले दो दिन लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

रायपुर में हीट वेव (Heat Wave Alert CG)

राजधानी रायपुर में आज भी हीट वेव के साथ गर्म रात रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अगले दो दिनों का आउटलुक

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, लेकिन इसके बावजूद गर्मी और लू का असर बना रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *