Bilaspur Spa Center Raid: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र स्थित क्लाउड स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 युवतियों को पकड़ा है। फिलहाल सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है।

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार (Spa Center Raid Bilaspur)
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि क्लाउड स्पा सेंटर (Cloud Spa Center Raid Torwa) में की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और स्पा सेंटर पर छापा मारा गया।

स्पा सेंटर छापे में मिली संदिग्ध गतिविधियां (Spa Center prostitution Bilaspur)
रेड के दौरान पुलिस को अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जिसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद सभी 6 युवतियों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि अभी युवतियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और संचालक कौन हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
