Kondagaon Gangrape: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। फरसगांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया गया। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।

कैसे हुआ खुलासा?
मामला 22 मई 2025 की रात का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने घर से मोबाइल फोन का बहाना बनाकर बाहर निकली थी। वह इंस्टाग्राम पर एक परिचित युवती के जरिए मिले देवकुमार नेताम से मिलने जा रही थी। तभी आरोपी गुपेंद्र मरकाम और देव देवकुमार नेताम ने उसे धोखे से कार में बैठाकर सुनसान जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर छोड़ दिया।

पीड़िता ने दिखाई हिम्मत
वारदात के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपने परिवार को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत फरसगांव थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए IPC की धारा 376(2)(डी) और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।
दोनों आरोपी अरेस्ट
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक देवदत्त सोनवानी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापामारी कर दोनों फरार आरोपियों गुपेंद्र मरकाम (21 वर्ष) और देवकुमार नेताम (22 वर्ष) को फरसगांव से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
