Atmanand school Fees: आत्मानंद स्कूलों में अब देनी होगी फीस, सालाना 1500 रुपए का प्रस्ताव

Atmanand school Fees:

Atmanand school Fees: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम स्कूल (सेजेस) में अब पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगी। राज्य सरकार ने इन स्कूलों में शासकीय स्कूलों की तर्ज पर फीस लेने की तैयारी की है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राचार्यों को प्रस्ताव की जानकारी दी गई। (आत्मानंद स्कूल फीस)

tcw

प्रस्ताव के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों से सालाना करीब 1500 रुपए फीस ली जाएगी। इसमें लगभग 450 रुपए स्कूल फीस और बाकी राशि शाला विकास समिति के मद में ली जाएगी। वर्ष 2020 में शुरू हुए आत्मानंद स्कूलों की संख्या अब बढ़कर 751 हो गई है। (आत्मानंद स्कूल फीस 1500 रुपए)

गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में स्कूलों के संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि आत्मानंद स्कूलों की सकारात्मक छवि को बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इन बिंदुओं पर हुई समीक्षा

बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, एडमिशन प्रक्रिया, छात्रों की अंग्रेजी दक्षता, पीटीए बैठक, पालक अधिकारियों की भूमिका, स्कूल परिसर का वातावरण, स्मार्ट क्लासरूम और पुस्तकालय के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

अनुदान फिर बढ़ाकर 5 लाख

सरकार ने स्कूलों को मिलने वाले अनुदान को फिर से 5 लाख रुपए करने का निर्णय लिया है। इससे पहले यह राशि घटाकर 2 लाख कर दी गई थी। प्राचार्यों ने बताया कि कम अनुदान में साफ-सफाई, स्टेशनरी, परीक्षा और रखरखाव जैसे खर्च पूरे करना मुश्किल हो रहा था। (Chhattisgarh Atmanand school Fees 1500)

हर माह होगा इंग्लिश स्पीकिंग डे

शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों पर विशेष फोकस किया जाए और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया जाए। स्कूल परिसर में मोबाइल के उपयोग पर नियंत्रण रखने के साथ हर महीने एक दिन इंग्लिश स्पीकिंग डे मनाया जाएगा। साथ ही एआई आधारित शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देने की बात कही गई।

CG News: कॉलेज छात्रों को हॉस्टल नहीं मिला तो सरकार देगी किराया, रायपुर में 3000 और अन्य जगह 2500 रुपए प्रतिमाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *