Bilaspur Lawyer Drama वकील का हाई-वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में लहराया हथियार; गिरफ्तार..

Bilaspur Lawyer Drama

Bilaspur Lawyer Drama: न्यायधानी बिलासपुर के रामावैली कॉलोनी में एक वकील द्वारा शराब के नशे में हथियार लहराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रामावैली कॉलोनी निवासी वकील अंशुमन श्रीवास्तव अपने घर के बाहर शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान वह हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा जैसे हथियार लेकर सड़क पर घूमते हुए लोगों को डराने लगा। उसकी इस हरकत से कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार, एसीसीयू प्रभारी और चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के घर को चारों ओर से घेर लिया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

टीम ने आरोपी के घर L-5, मकान नंबर 124 को चारों तरफ से घेर लिया और मौके पर ही उसे हथियारों के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 32.5 इंच लंबी तलवार, एक काले रंग की पिस्टल और फरसेनुमा कुल्हाड़ी बरामद की। घटना के बाद कॉलोनी के लोग इतने सहमे हुए थे कि वे सामने आकर बयान देने से भी बचते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *