Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में टर्बाइन ब्लास्ट से भीषण आग, 7 से अधिक कर्मी घायल

Bhilai Steel Plant Fire

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। ब्लास्ट के साथ ही आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। (भिलाई स्टील प्लांट टर्बाइन ब्लास्ट आग)

घटना के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने हालात बिगड़ते देख पीछे के रास्तों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संयंत्र प्रबंधन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। (भिलाई स्टील प्लांट आग)

हादसे में 7 से अधिक BSP कर्मियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक हल्की रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। (Bhilai Steel Plant turbine blast)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टर्बाइन (BSP turbine blast) में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं और कुछ ही मिनटों में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया। आसमान में दूर तक धुएं के गुबार और आग की लपटें देखी गईं।

घटना के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या टर्बाइन में दबाव बढ़ने को वजह माना जा रहा है। प्लांट प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *