CG Grain ATM: रायपुर में अब राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ (अन्नपूर्णा मशीन) लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह मशीन शहर के शास्त्री मार्केट में स्थापित की जाएगी। (छत्तीसगढ़ में ATM से मिलेगा राशन)

कैसे काम करेगी मशीन (Grain ATM Chhattisgarh)
इस नई व्यवस्था से राशनकार्डधारियों को कोटेदार की दुकानों पर लंबी कतारों में लगने और तौल में गड़बड़ी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। यह मशीन बैंक एटीएम की तरह काम करेगी, जिसमें नकदी की जगह अनाज मिलेगा। (Annapurna Machine Raipur)

मशीन का उपयोग बेहद आसान होगा। लाभार्थी को राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा या आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर उपलब्ध अनाज की मात्रा दिखाई देगी और निर्धारित मात्रा में चावल या गेहूं सीधे थैले में निकल जाएगा। पूरी प्रक्रिया में लगभग 30 से 45 सेकंड का समय लगेगा, जिससे समय की बचत के साथ सटीक तौल सुनिश्चित होगी।
पायलट प्रोजेक्ट के बाद पूरे प्रदेश में विस्तार
सूत्रों के अनुसार, रायपुर में इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। यह मशीन 24 घंटे संचालित हो सकती है, जिससे मजदूर और कामकाजी लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी राशन लेने की सुविधा मिलेगी। (Raipur Ration ATM)

इन राज्यों में ग्रेन एटीएम का प्रयोग हो चुका सफल
बिहार, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में ग्रेन एटीएम का सफल प्रयोग पहले ही हो चुका है। वहां इस प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को तेज व सुगम सेवा मिली है। इसी मॉडल को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने की पहल की जा रही है।
खाद्य वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव संभव
यदि यह योजना सफल होती है, तो प्रदेश की खाद्य वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और उपभोक्ताओं को आसान, तेज और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।

पढ़े राशनकार्ड धारियों की जानकारी एक नजर में
• कुल राशनकार्ड: 6,51,081
• प्राथमिकता श्रेणी: 4,50,054
• अंत्योदय कार्ड: 71,123
• एपीएल कार्ड: 1,26,240
