Janjgir Champa Murder: पत्नी से विवाद में बेटे की हत्या, पिता ने 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला

Janjgir Champa Murder

Janjgir Champa Murder: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से चल रहे विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही छह वर्षीय बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। घटना जांजगीर-चांपा जिले के भिलौनी गांव की है। पुलिस ने आरोपी पिता रमेश यादव को हिरासत में ले लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (जांजगीर पिता ने बेटे की हत्या)

थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि आरोपी रमेश यादव ग्राम भैंसों का निवासी है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे वह अपने ससुराल भिलौनी पहुंचा और वहां से अपने बेटे आयुष यादव को साथ लेकर निकल गया। कुछ घंटों बाद वह बच्चे का शव लेकर वापस भिलौनी पहुंचा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। (भिलौनी गांव पिता ने बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला)

शराब का आदी था आरोपी

पुलिस के अनुसार रमेश यादव और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक आयुष की मां ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर गाली-गलौज तथा मारपीट करता था। इसी वजह से वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके भिलौनी (Bhiloni Village Son Murder) में रहने लगी थी। पत्नी के मायके में रहने से रमेश यादव नाराज था और वह अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता था।

पत्नी को भी मारने की दी थी धमकी (Janjgir Father Killed Son)

मृतक बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि रमेश यादव ने धमकी दी थी कि वह उसे भी मार देगा और खुद भी मर जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पहले रमेश यादव ने नशे में होने और साइकिल नहर में गिरने से बेटे की मौत होने की बात कही। हालांकि पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गुस्से में बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला

आरोपी ने बताया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह बेहद आक्रोशित था। इसी गुस्से में उसने अपने बेटे आयुष को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला और बाद में शव को ससुराल भिलौनी लेकर आ गया। पामगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *