CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम, रात के तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. होली से पहले ही गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है, हालांकि ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. आने वाले 7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान रायपुर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा. इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई. मौसम में मौसमी उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी रहने की संभावना है, लेकिन मार्च के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर और तेज हो सकता है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है. अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *