Raipur Jail Kaidi Farar: रायपुर में 2 कैदी फरार, पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भागे, शहर में नाकाबंदी

Raipur Jail Kaidi Farar: राजधानी रायपुर में पुलिस अभिरक्षा से कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हत्या के प्रयास के दो विचाराधीन कैदी कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे शहर में नाकाबंदी कर सघन तलाश शुरू कर दी गई है। (रायपुर जेल कैदी फरार)

पेशी के दौरान मिले, मौके का उठाया फायदा (Raipur Prison Escape Court)

जानकारी के अनुसार फरार कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। गुरुवार को नियमित पेशी के लिए दोनों को कोर्ट लाया गया था। बताया जा रहा है कि पेशी से पहले कैदी कोर्ट मुहर्रिर की अभिरक्षा में थे, इसी दौरान मौका पाकर दोनों वहां से फरार हो गए।

पुलिस के उड़े होश (Raipur Court Kaidi Farar)

भीड़भाड़ वाले कोर्ट परिसर से कैदियों के अचानक गायब होने की जानकारी मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने तत्काल कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन दोनों कैदियों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और जेल प्रशासन को पूरे मामले की सूचना दी गई। (रायपुर कोर्ट परिसर से कैदी फरार)

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने दोनों फरार कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं इस लापरवाही को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *