Durg Bee Attack: दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूहा में मधुमक्खियों के हमले से बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में 1 महिला की मौत हो गई।
बता दें, हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4-5 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
