Raipur Vidhasabha Gherav: 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार, 2029 में राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री?

Raipur Vidhasabha Gherav: रायपुर में मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़ते हुए विधानसभा की ओर बढ़े, जिन्हें पुलिस ने टीन शेड लगाकर रोक दिया।

इस प्रदर्शन में सचिन पायलट, भूपेश बघेल और चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओं ने नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया।

प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय मनरेगा की राशि डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी।

बघेल ने मनरेगा को लेकर कहा कि मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच थी कि गरीबों को रोजगार का अधिकार मिले, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे कमजोर किया है। उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी नाराजगी जताई।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और प्रदेश में किसानों, मजदूरों और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बस्तर में नाबालिग बच्चियों के गर्भवती होने के मामलों को लेकर भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Raipur Congress Protest: मनरेगा और सिलेंडर कीमतों को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पायलट-भूपेश समेत दिग्गज होंगे शामिल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *