CG News: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (Mohla Manpur Ambagarh Chowki) ज़िले में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-930 पर मानपुर के पास कहगांव के कोटरी नदी (Kahgao Kotri Pull Bhrashtachar) पर बना पुल निर्माण के कुछ ही समय बाद ढह गया। पुल की दीवारें गिरने से यातायात पर भी खतरा मंडरा रहा है।

कोटरी सिर्फ पुल (Kotri Bridge Collapse) ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी सड़क की परतें भी उखड़ चुकी हैं। यह हाल तब है जब करोड़ों रुपये की लागत से इस सड़क और पुल का निर्माण कराया गया था। घटिया सामग्री और निगरानी की कमी के कारण पुल और सड़क जल्दी खराब हो गयी है।

सरकार और विभाग की अनदेखी की वजह से जनता की गाढ़ी कमाई पानी की तरह बह रही है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में खुला भ्रष्टाचार किया गया।

देखिए वीडियो –
