Mungeli Murder Case: बहन से बातचीत के शक में युवक की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

Mungeli Murder Case

Mungeli Murder Case: मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरहदा में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। (बहन से बातचीत के शक में युवक की चाकू से हत्या)

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात बहन से बातचीत करने की शंका को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद का नतीजा थी। 2 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे ग्राम फरहदा (Farhada village murder) स्थित खरचोरवा तालाब के पास आरोपियों ने युवक कोमल साहू और उसके साथी अर्जुन साहू के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप ने चाकू से कोमल साहू के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कोमल साहू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना जरहागांव में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगे कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हितेश उर्फ हरिओम कश्यप निवासी बजरंगपारा और जयपाल उर्फ कल्लू साहू निवासी फरहदा शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *