GPM Fraud: असली सोना देने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, नकली सोना थमाकर फरार पति-पत्नी गिरफ्तार

GPM Fraud

GPM Fraud: गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में सोने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को कम दाम में असली सोना देने का झांसा दिया और नकली सोना देकर रकम लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार मुंगेली जिले के निवासी उमेद साहू ने 5 दिसंबर 2025 को गौरेला थाना में चार आरोपियों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि चार लोगों ने उनसे संपर्क कर यह दावा किया कि कारीआम गांव के पास तालाब की खुदाई के दौरान उन्हें बड़ी मात्रा में सोना मिला है।

पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने नकली सोने को असली बताकर दिखाया और कम कीमत में बेचने का लालच दिया। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित उपेंद्र साहू ने उन्हें 10 लाख रुपये नकद दे दिए और बदले में सोना ले लिया।

बाद में जब पीड़ित ने खरीदे गए सोने की जांच करवाई तो पता चला कि वह पूरी तरह नकली है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुंगेली निवासी नरेंद्र साहू, सरोज साहू (महिला), निर्मल जायसवाल और मनोज के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र साहू और सरोज साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पति-पत्नी हैं। वहीं फरार आरोपी निर्मल जायसवाल और मनोज की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *