CG Weather Update: दो दिन राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम, छत्तीसगढ़ में लौटेगी ठंड, रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिल सकती है। आगामी 48 घंटों में पूरे राज्य में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि इसके बाद किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

CG Weather Update

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित करने के लिए दो सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक पछुआ हवाओं में द्रोणिका के रूप में स्थित है, जिसका अक्ष समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर 60°E देशांतर के साथ 25°N अक्षांश के उत्तर में बना हुआ है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में समुद्र तल से करीब 12.6 किमी की ऊंचाई पर 110 नॉट की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

CG Weather Update

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *