CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक तापमान गिरने के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे कई इलाकों में शीतलहर का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी युक्त हवाओं के प्रवेश से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

CG Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में निचले स्तर पर नमी युक्त हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा प्रभावी नहीं होगी, क्योंकि नमी आने से पहले तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच चुका था। अगले तीन दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी बनी रह सकती है, जिसके बाद विक्षोभ का असर कम होते ही ठंड फिर से तेज होगी।

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। सरगुजा संभाग में ठंड का असर बना रहा, जबकि रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य के आसपास रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है और यह प्रक्रिया 15 जनवरी तक जारी रह सकती है।

रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट आएगी और ठंड फिर से जोर पकड़ सकती है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

13 जनवरी को राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *