Raipur Breaking: राजधानी रायपुर से मारपीट और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मुजगहन थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में व्हाट्सऐप ग्रुप में किए गए मैसेज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लात-घुसे चले। आरोप है कि राहुल जैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोसायटी के लोगों के साथ जमकर मारपीट की और गार्ड रूम में भी तोड़फोड़ की।

घटना के दौरान सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों द्वारा न सिर्फ पुरुषों बल्कि महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट और तोड़फोड़ साफ तौर पर देखी जा सकती है।
घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर मुजगहन थाना में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
