CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच अब लोगों को अगले चार दिनों तक हल्की राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
दिसंबर के पहले पखवाड़े में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में ठंड का असर काफी तीखा रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी शीतलहर जैसे हालात बने रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक ठंड की तीव्रता में कुछ कमी आएगी, लेकिन यह राहत अस्थायी होगी।

हवा की दिशा में बदलाव से रात के तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर कुछ हद तक कम होगा। इसके बाद फिर से तापमान गिरने और शीतलहर के हालात बनने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों की बात करें तो अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रायपुर में रात का पारा 12.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। माना में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाए रहने और दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में कमजोर पड़ेगी शीतलहर, ठंड से राहत की उम्मीद
