CG NEWS : लव मैरिज बनी मौत का कारण, ससुर ने नवविवाहिता को मारकर सेप्टिक टैंक में दबाया, तेज बदबू से हुआ  हैरान करने वाला खुलासा 

CG NEWS : लव मैरिज बनी मौत का कारण, ससुर ने नवविवाहिता को मारकर सेप्टिक टैंक में दबाया, हैरान करने वाला खुलासा 

कवर्धा | CG NEWS :  जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महीने से लापता नवविवाहिता कामिनी निषाद की लाश उसके ही घर के सेप्टिक टैंक में मिली है। बदबू की शिकायत के बाद जब पुलिस ने टैंक तोड़कर जांच की, तो अंदर से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

 

जानकारी के मुताबिक कामिनी ने कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था, जिसे उसके ससुराल वालों ने कभी स्वीकार नहीं किया। शादी के बाद से ही परिवार में तनाव बना हुआ था। घटना वाले दिन पति घर से बाहर था और लौटने पर उसने पत्नी को गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर उसने 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

पुलिस की जांच में सामने आया कि कामिनी के घर आने से सबसे ज्यादा आपत्ति उसके ससुर जहल पटेल को थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि अंतरजातीय विवाह और बहू के साथ रहने से नाराज होकर उसने मौके का फायदा उठाकर हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को सेप्टिक टैंक में दबा दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *