CG : ये कैसी भर्ती? टॉपर बाहर, फेल वाले पास! आरक्षक भर्ती में बड़ा खेल! युवाओं का फूटा गुस्सा

रायपुर | CG : छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती 2025 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चयन सूची जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बिलासपुर के चकरभाठा नयापारा मैदान में आज बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए आक्रोशित नज़र आये ।

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि कई जिलों में कम नंबर वालों का चयन किया गया है, जबकि ज्यादा अंक वाले छात्र बाहर कर दिए गए। युवाओं ने यह भी बताया कि एक ही उम्मीदवार का नाम अलग-अलग जिलों की सूची में कई बार दिखाई दे रहा है।

प्रतियोगियों ने आरोप लगाया कि चयन सूची के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है।

 

 

कुछ युवाओं ने कहा कि कई जिलों की लिस्ट में जानकारी ठीक से नहीं दी गई है। कहीं सिर्फ आवेदन नंबर है, कहीं नाम बिना विवरण के दर्ज है। इससे यह शक और बढ़ गया कि सूची बनाते समय गलतियां की गई हैं।

 

अभ्यर्थियों ने कम अंक वालों को सिलेक्ट करने का आरोप लगाया है।

 

वही गुरुवार को अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्हें पुलिस ने हटाया। बाद में वे पुलिस ग्राउंड में इकट्ठा हुए और जिलेवार गड़बड़ियों का रिकॉर्ड तैयार किया। अब सभी अभ्यर्थी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि पूरी चयन प्रक्रिया की दोबारा जांच हो और जहां भी गलतियां हुई हों, उन्हें ठीक किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *