Gupchup Food Poisoning: गुपचुप खाने से 34 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग के शिकार

Gupchup Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक के बरगवां गांव में साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने के बाद 34 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। दो से तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी मरीजों का उपचार गांव में ही किया जा रहा है। (Aklatra Gupchup Food Poisoning)

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में लोगों ने गुपचुप खाए थे। रात होते-होते कई लोगों में उल्टी और दस्त के लक्षण दिखने लगे। अगले दिन सुबह तक फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। सभी ने एक ही गुपचुप वाले के पास से गुपचुप खाए थे। (Bargawan Gupchup Food Poisoning)

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर-चांपा डॉ. उमेश मरकाम टीम के साथ बरगवां पहुंचे। उन्होंने मरीजों का हाल जाना, जांच की व्यवस्था देखी और स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। सीएमएचओ ने दवाई की पर्याप्त उपलब्धता, स्टाफ की तैनाती और निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए फूड पॉइजनिंग के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। (अकलतरा में गुपचुप खाने से 34 लोग बीमार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *