Raipur News: रायपुर के ब्लू वाटर में डूबे दूसरे छात्र का मिला शव, लाश खुद आया पानी के ऊपर 

Raipur News: राजधानी रायपुर के ब्लू वाटर में 31 अक्टूबर को दर्दनाक घटना सामने आई थी। जहां छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, टाटीबंध के दो छात्र नहाने के दौरान डूब गए। आखिरकार दोनों छात्रों की लाश निकाली जा चुकी है। एक छात्र जयेश साहू की लाश SDRF ने शनिवार (1 नवंबर) को ढूंढ लिया था लेकिन दूसरे छात्र मृदुल वंजानिया का शव ढूंढा जा रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी, ब्लू वाटर की गहराई 400 फिट है जिसके चलते कैमरे के जरिए शव को ढूंढने की कोशिश की जा रही थी, फिर भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

 

आखिरकार शव को 24 घंटे से ज्यादा हो चुका था जिसके चलते मृदुल का शव पानी की सतह पर रविवार (2 नवंबर) को आ गया जिसे SDRF की टीम ने बाहर निकाल लिया है और पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 छात्रों ने स्कूल बंक किया और मौज-मस्ती के लिए एयरपोर्ट के पास नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर पहुंचे थे।

रायपुर ब्लू वाटर में डूबे दो छात्र (Raipur Blue Water two students drowned)

 

नहाते समय दो छात्र जयेश साहू और मृदुल वंजारिया, जो कक्षा 10वीं के छात्र हैं, गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। (Raipur Blue Water me do Chatra dube)

 

जयेश साहू अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। अब मौत के बाद परिवार मातम का माहौल है। मां-बाप ने छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है।जयेश साहू बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता था परिवार वाले चाहते थे कि आगे चलकर क्रिकेटर बने। (Raipur Blue Water Accident)

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र आपस में मस्ती करते हुए अचानक गहरे पानी की ओर बढ़ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

 

फिलहाल रेस्क्यू टीम कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों की लाश को ब्लू वाटर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *