Balod GST Raid: पान मसाला कारोबारी के यहां GST की दबिश, दोपहर से चल रही जांच

Balod GST Raid

Balod GST Raid: छत्तीसगढ़ के बालोद के शहर के शंकर स्टोर्स में GST की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, यह दुकान पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी का है। दोपहर से GST की कार्रवाई जारी है।

बता दें, GST के अधिकारी दो वाहनों में बालोद में पहुंचे हैं। छापेमार कार्रवाई से शहर में गहमा-गहमी का माहौल है। कई व्यापारियों ने अपने व्यापार समेट लिए हैं। फिलहाल कारोबारी के ठिकानों पर जांच जारी है। आशंका है कि टैक्स चोरी या वित्तीय गड़बड़ी को लेकर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *