CG Breaking: पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, तलाश में जुटी कई टीमें

CG Breaking

CG Breaking: जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में ठगी के आरोप में गिरफ्तार कैदी अस्पताल के बंदी वार्ड से हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद जिला अस्पताल चौकी का पुलिस स्टाफ बंदी की तलाश शुरू कर दी गई।

फरार आरोपी पंचराम निषाद को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर प्रदेश के कई जिलों में निर्माण सामग्री जैसे छड़, गिट्टी और सीमेंट सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप है। आरोपी को 28 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

फरारी के कारणों को लेकर जिला जेल और जिला अस्पताल के बयान अलग-अलग सामने आए हैं। जेलर ने कहा कि बंदी के हाथ में फ्रैक्चर था और उसका प्लास्टर करवाने उसे अस्पताल भेजा गया था, जबकि सिविल सर्जन का कहना है कि बंदी को बुखार और डायरिया की शिकायत थी, इसलिए उसे भर्ती किया गया था।

जानकारी के अनुसार, बंदी के साथ एक प्रहरी तैनात था। आज सुबह डॉक्टर द्वारा दवा लिखने के बाद प्रहरी दवा लेने गया और इसी दौरान आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आरोपी किस दिशा में भागा।

पंचराम निषाद के पहले भी जेल से फरार होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदी की तलाश तेज कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *