CG News: पति को शराब पीने से रोका, तो पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शराब पीने से मना करने पर एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। नशे में धुत पति ने विवाद के दौरान पत्नी के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुंडी का है

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शराब पीने से मना करने पर एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। नशे में धुत पति ने विवाद के दौरान पत्नी के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुंडी का है।

शराब पीने से रोकने पर भड़का पति

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर की रात 36 वर्षीय चम्मन लाल साहू शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसकी पत्नी किरण साहू ने शराब पीने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लोहे का हथौड़ा उठाकर पत्नी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का हथौड़ा बरामद कर जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *