पानीपत की साईको किलर माँ, खुद के जने बेटे को भी नहीं छोड़ा….. बिलख -बिलख के रोते रहें बच्चे नहीं पसीजा दिल

Panipat : पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों की रहस्यमय मौत के बाद जिस इन्सान का नाम सामने आया वाह सुन कर सभी सन्न रह गए. वाह नाम था पूनम जिसने अपने जने बेटे के साथ साथ 3 और बच्चो की बेरहमी के साथ हत्या कर दी थी.  इसी कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के साथ उसका पति नवीन भी साथ दिख रहा है. लाल रंग के लहंगे और हाथों में मेहंदी में लगाए पूनम इस तस्वीर में दिख रही है. पास ही उसका पति नवीन कुर्सी के करीब बैठा दिखाई दे रहा है.

खुद से ज्यादा कोई सुंदर न हो  

पूनम के ऊपर अपने बेटे शुभम की हत्या समेत कुल चार बच्चों  की हत्या का आरोप है. कहा जा रहा है कि पूनम खुद से ज्यादा सुंदर किसी को नहीं देखना चाहती थी. ऐसे में उसने अपने जिगर के टुकड़े बेटे शुभम को भी मार डाला. इसके साथ-साथ उनके तीन और बच्चों की हत्या कर डाली. इस वक्त पूनम पुलिस के कब्जे में है.

घरवालो को था शक 

पूनम के ऊपर उसके घरवालों को पहले से ही शक था. लेकिन कुछ दिन पहले विधि नामक एक बच्ची की हत्या के बाद घरवालों का शक यकीन में बदल गया और पूनम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी. पूनम की इस हरकत को सुनकर हर कोई सन्न है. आखिर कोई मां कैसे अपने ही बेटे की हत्या कर सकती है. वो भी खूबसूरती की सनक में. पुलिस अब पूनम से उसके सारे राज उगलवाने की कोशिश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *