Surajpur Student Viral Video: मासूम छात्र पर क्रूरता, टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटकाया; वीडियो वायरल

Surajpur Student Viral Video

Surajpur Student Viral Video: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्कूल प्रबंधन की अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है। जहां हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल, नारायणपुर (आमापारा) में एक मासूम छात्र को टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटकाकर क्रूर सजा दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र पेड़ पर लटका हुआ है, जबकि आसपास मौजूद शिक्षिकाएं उसे बचाने के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग बंद करने को कहती नजर आ रही हैं।

वीडियो वायरल होते ही पालकों में भारी आक्रोश फैल गया है। हालांकि, बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पालकों ने प्रशासन से संबंधित शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *