CG Census Duty: स्कूल शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी पर विरोध, एसोसिएशन ने सरकार से की हटाने की मांग

CG Census 2027:

CG Census Duty: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के शिक्षकों की जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाए जाने की तैयारी का विरोध शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए सरकार से निजी स्कूलों के शिक्षकों को जनगणना कार्य से अलग रखने की मांग की है।

एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाने से स्कूलों की पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। निजी स्कूल पहले ही कम शैक्षणिक दिनों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां देने की स्थिति में नहीं हैं।

दूसरे विभागों के कर्मचारियों की भी लगाई जाए ड्यूटी

एसोसिएशन ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए सिर्फ शिक्षकों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। सरकार को अपने अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी सेवाएं लेनी चाहिए।

संगठन का कहना है कि कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों की जनगणना कार्य में उतनी संख्या में ड्यूटी नहीं लगती, जितनी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की लगाई जाती है। ऐसे में दूसरे विभागों के कर्मचारियों को भी इस जिम्मेदारी में शामिल किया जा सकता है।

CG Census 2027

220 दिन कक्षाओं के नियम पर उठाया सवाल

एसोसिएशन ने स्कूलों में पढ़ाई के दिनों को लेकर भी चिंता जताई है। संगठन के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों में सालभर में 220 दिन कक्षाएं संचालित करने का प्रावधान है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में स्कूल करीब 180 से 185 दिन ही चल पा रहे हैं।

ऐसे में निजी स्कूलों के पास पहले से ही अतिरिक्त छुट्टियां देने की गुंजाइश नहीं बची है। यदि शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगती है तो विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

सरकार से फैसला बदलने की अपील

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि निजी स्कूलों के शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए।

एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षकों की कमी से स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होगी, इसलिए जनगणना के लिए दूसरे विभागों के कर्मचारियों की सेवाएं ली जानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *