Durg Rape Case: दुर्ग के मोहननगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय बुजुर्ग ने लिफ्ट देने के बहाने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना के बाद पीड़ित बालक ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
बता दें, शुक्रवार रात नाबालिग ने आरोपी से स्कूटी पर लिफ्ट मांगी थी। कुछ दूरी जाने के बाद आरोपी परमसुख सोनी ने किशोर के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। उसने नाबालिग को जबरन किस किया और उसके संवेदनशील अंगों को छूने लगा। घबराया हुआ किशोर किसी तरह आरोपी से बचकर घर पहुंचा।

परिवार की शिकायत पर मोहननगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धारा 296/12 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
