CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ा, दिन में गर्मी तो रात में ठंड..

CG Weather Update:

CG Weather Update: पूर्वी हवा के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बीते दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड में अब कमी आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में शीतलहर का असर लगभग खत्म हो चुका है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है जबकि दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है।

पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। जहां राज्य का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह बढ़कर 11 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। विभिन्न शहरों में भी तापमान सामान्य स्थिति में लौट रहा है।

CG Weather Update

अंबिकापुर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कुछ दिन पहले 6 डिग्री था। राजधानी रायपुर में भी ठंड अब केवल सुबह-सुबह महसूस हो रही है। यहां का न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि यदि हवा की दिशा फिर से उत्तर की ओर से बदलती है, तो तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

CG Weather Update

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। शहर में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *