CGPSC Result 2024: CGPSC 2024 रिजल्ट जारी, दुर्ग के देवेश रहे टॉपर, टॉप-10 में 8 लड़के और 2 लड़कियों ने बनाई जगह

CGPSC Result 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2024 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार टॉप-10 सूची में 8 लड़कों और 2 लड़कियों ने जगह बनाई है। दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू (Devesh  Sahu CGPSC Toppers) ने राज्य में टॉप करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

20 नवंबर की रात रिजल्ट जारी होते ही CGPSC की वेबसाइट कुछ देर के लिए क्रैश हो गई थी। इंटरव्यू के लिए कुल 643 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था। मेरिट लिस्ट सिर्फ लिखित और इंटरव्यू अंकों पर आधारित है, अब मेरिट के आधार पर पद तय किए जाएंगे। (CGPSC Top 10 List)

643 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित (CGPSC Toppers 2024)

नवंबर 2024 में PSC ने कुल 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। शुरुआती परीक्षा फरवरी में और मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून तक आयोजित हुई थी। 31 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। पदों से तीन गुना यानी 643 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। (CGPSC टॉप 10 लिस्ट)

अंतिम चयन सूची अलग से होगी जारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई क्रमबद्ध मेरिट लिस्ट है। आयोग के अनुसार, अब अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए अग्रमान्यता पत्रक (Order of Preference Form) और मेरिट क्रम को ध्यान में रखते हुए पदों के आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।

आवंटन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम चयन सूची अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत समेकित मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।

फेसलेस इंटरव्यू’ पहली बार लागू

जानकारी के मुताबिक, 10 से 20 नवंबर तक इंटरव्यू चला। पिछले विवादों को देखते हुए इस बार PSC ने फेसलेस इंटरव्यू की प्रक्रिया अपनाई गई। इंटरव्यूअर को उम्मीदवार की पहचान नहीं बताई गई। सभी अभ्यर्थियों को कोड नंबर दिए गए थे। इससे चयन प्रक्रिया और पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *