Bilaspur Danpeti Chori: नाबालिग लड़कियों ने मंदिर से चुराई दानपेटी, देखें वीडियो-

Bilaspur Danpeti Chori

Bilaspur Danpeti Chori: बिलासपुर शहर के अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में रखी दानपेटी चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना सामने आते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत संबंधित जिम्मेदार लोगों को दी गई।

CCTV फुटेज की जांच में सामने आया कि अशोक नगर के अटल आवास में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियों ने दानपेटी चोरी की थी। फुटेज में स्पष्ट दिखा कि तीनों लड़कियां दानपेटी के पास पहुंचीं और उसे उठाकर वहां से भाग गईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति ने कार्रवाई शुरू की और मामला सरकंडा थाने तक पहुंचा। पुलिस जांच में पता चला कि दानपेटी चोरी करने के बाद लड़कियों ने उसे गणपति हॉस्पिटल के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था।

पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की गई। समाज और परिवार के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए परिजनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की और तीनों को समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देखिए वीडियो –

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *