CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, अंबिकापुर सबसे ठंडा; रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग ने आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव और दुर्ग जैसे इलाके शीत लहर की चपेट में हैं।

कहाँ सबसे ज्यादा ठंड और कहाँ गर्मी?

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जगदलपुर में 30.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान इस सीजन का अब तक का न्यूनतम स्तर है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

प्रदेश के जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि उत्तर से ठंडी हवाएं लगातार बह रही हैं, जिससे तापमान में और गिरावट संभव है।

17 नवंबर से मिलेगी ठंड से थोड़ी राहत

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 17 नवंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान 14°C के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और रात में ठंड का असर महसूस किया जाएगा, जबकि दिन में हल्की धूप राहत देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *