CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप, जशपुर के खेतों में दिखी बर्फ की सफेद चादर

CG Weather Update

जशपुर: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। नवंबर में पहली बार उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। जशपुर जिले में बीती रात तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते मंगलवार सुबह खेतों और पुआल पर बर्फ की सफेद परत दिखाई दी। पंडरापाठ क्षेत्र में लोगों ने पहली बार इस सीजन में बर्फ जैसी ठंड का अनुभव किया।

CG Weather Update

केवल जशपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

बात करें मध्य छत्तीसगढ़ की तो राजधानी रायपुर की तो 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. समीप स्थित माना में 13.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 13.4, पेंड्रारोड में 10.2, जगदलपुर में 15.7 और दुर्ग में 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *