Jashpur Suitcase Murder: जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसकी लाश को सूटकेस में भरकर घर में ही छोड़ दिया और खुद ट्रेन से फरार हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब जशपुर पुलिस ने जांच के दौरान महिला की लोकेशन ट्रेस कर ली और इसकी जानकारी रायपुर जीआरपी को दी। इसके बाद आरपीएफ ने महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से महिला को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संतोष भगत (43) है, जो भिंजपुर गांव का रहने वाला था। संतोष भगत के मुंह और हाथों में खून लगा है। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से पत्नी ने हत्या की है। (जशपुर सूटकेस में लाश)

जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 7 नवंबर को संतोष भगत और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान संतोष भगत की पत्नी ने कोरबा में रहने वाली अपनी मंझली बेटी को फोन किया। बेटी ने अपनी मां का फोन उठाया तो माता-पिता की लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। (Jashpur Suitcase Murder)
बेटी ने हेल्लो-हेल्लो बोला, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके कुछ देर बाद फोन कट गया। संतोष भगत की मंझली बेटी ने विवाद को लेकर ज्यादा गौर नहीं किया। सोचा कि हमेशा माता-पिता के बीच लड़ाई होती है।

इसके दूसरे दिन यानी 8 नवंबर को आरोपी मां ने फिर अपनी मंझली बेटी को फोन किया। मां ने फोन से बताया कि मैंने तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है। शव को ट्रॉली बैग में डालकर घर पर रख दिया है। इसके बाद मां ने फोन काट दिया।
घर में ट्रॉली बैग में मिला शव (Jashpur Suitcase Lash)
मंझली बेटी ने पुलिस से बताया कि मां की बातों को सुनकर वह घबरा गई। वह अपने पति के साथ 9 नवंबर को भिंजपुर गांव अपने मायके आई। अपने बड़े पिता विनोद मिंज को मामले की जानकारी दी। विनोद मिंज ने फौरन मर्डर की बात सुनते ही दुलदुला पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष भगत (Santosh Bhagat Murder Jashpur) के घर की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को घर में लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला। बैग को पुलिस ने खोलकर देखा तो संतोष भगत की लाश मिली। शव को कंबल से ढंककर बंद कर दिया गया था। लाश मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
जशपुर एसपी ने घटना की सूचना रायपुर जीआरपी एसपी को दी। लोकोशन ट्रेसिंग और ट्रेन मूवमेंट की मदद से पता चला कि महिला महाराष्ट्र की ओर जा रही है। तुरंत आरपीएफ को अलर्ट किया गया, जिसके बाद मनमाड़ स्टेशन में आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, महिला ने शव को जशपुर में ही सूटकेस के अंदर छोड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस बरामद कर लिया है। जशपुर पुलिस जल्द ही इस मामले पर आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेगी।
