Dhamtari Murder: कटर से युवक की बेरहमी से हत्या, भाग रहे आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Dhamtari Murder

Dhamtari Murder: धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में 2 नवंबर रविवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। गांव के ही एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान 34 वर्षीय सनी लहरे उर्फ सुयश लहरे के रूप में हुई है, जो ग्राम छिपली का ही निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नगरी थाना पुलिस को दी।

Dhamtari Murder:

जानकारी के अनुसार, आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा (25 वर्ष), पिता महेंद्र विश्वकर्मा, निवासी ग्राम छिपली, ने शराब के नशे में मामूली गाली-गलौज की बात पर गुस्से में आकर धारदार कटर (वायर काटने वाला औजार) से सुयश लहरे के सीने और गले के बाएं हिस्से पर हमला कर दिया। यह घटना शहीद चौक स्थित दादू अंडा ठेला के पास बरामदे में हुई। घायल सुयश लहरे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना खिलेंद्रकांत लहरे द्वारा थाना नगरी में दी गई। सूचना मिलते ही नगरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वारों के निशान पाए गए।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था, लेकिन थाना नगरी एवं थाना सिहावा की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Dhamtari Murder: धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *