CG News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई है (Bilaspur Woman And Three Children Missing)। लापता महिला की पहचान पुष्प नंदिनी कार्णिक के रूप में हुई है, जो कबीरधाम जिले के पांडातराई की रहने वाली है। इस मामले में महिला के पति ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। (बिलासपुर में 3 बच्चों संग महिला लापता)

मायके आने के लिए निकली थी घर से
जानकारी के अनुसार, पुष्प नंदिनी कार्णिक 7 दिन पहले अपने ससुराल पांडातराई से तीनों बच्चों को साथ लेकर मायके बिलासपुर जाने के लिए निकली थी। लेकिन न तो वह मायके पहुंची और न ही ससुराल लौटी। महिला सहित तीनों बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब हो हुए। (तीन मासूमों के साथ महिला लापता)

रहस्यमयी तरीके से गायब (Three Children And Woman Missing Bilaspur)
जब सात दिनों के खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित पति ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। फ़िलहाल इस मामले की हर तरीके से जाँच की जा रही है
