Raipur Crime: रायपुर के इस नशेड़ी लड़के ने लोगों का जीना किया मुश्किल, खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो वायरल

Raipur Crime

Raipur Crime: राजधानी रायपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Raipur viral video) हो रहा है। यह वीडियो आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड बस्ती का बताया जा रहा है, जिसमें राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे नामक युवक कथित तौर पर मछली काटने वाला धारदार हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार दिखाकर इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। (रायपुर खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो वायरल)

बताया जा रहा है कि रामकुंड बस्ती (Raipur Ramkund Basti incident) में इस तरह खुलेआम हथियार लहराने की घटना से आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसी हरकतों से क्षेत्र में डर का माहौल बनता है और पुलिस को ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वीडियो वायरल होते ही आजाद चौक थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे के रूप में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। (रायपुर युवक ने हथियार लहराया)

सूत्रों के अनुसार, आरोपी का नाम पहले भी नशे से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि वह रामकुंड बस्ती क्षेत्र में नशे की गोलियों की बिक्री और अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, हालांकि पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं इस तरह की गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DUicEthiBCr/?igsh=MXJ3a2d1aHBhbWF1Zw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *