Raipur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मासूम की मौत, लोगों में आक्रोश

Raipur News:

Raipur News: छत्तीसगढ़ के नवापारा नगर के दम्मानी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ, जहां छत से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय मृतका अरहमा खान (Arhma Khan Death High Tension Wire) पिता अब्दुल खान अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान हल्की बारिश के बीच छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार केवी हाईटेंशन तार से उसे करंट लग गया। बिजली के तेज झटके से बच्ची छत से नीचे गिर पड़ी। गिरने की आवाज सुनकर मां और परिजन दौड़े और आनन-फानन में उसे शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के मुंह से निकल रहा था धुआं

डॉक्टरों के अनुसार, मृतका के मुंह से धुआं निकल रहा था, जो इस बात का संकेत है कि उसे तेज विद्युत प्रवाह का झटका लगा था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

लोगों ने जिम्मेदारों पर जताया आक्रोश

डॉक्टर ने बताया कि जांच के दौरान बच्ची के मुंह से धुआं निकल रहा था, जो बिजली के तेज झटके का संकेत है. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि घर के ऊपर से गुजर रहे इस हाईटेंशन तार की शिकायत पूर्व में कई बार जिम्मेदारों से की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. लोगों ने सवाल उठाया कि क्या आम नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं? क्या केवल चुनाव के समय ही जनप्रतिनिधियों को जनता की याद आती है? घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं सामाजिकजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. शव को मर्चुरी में रखवाया गया है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *