Raipur Accident: राजधानी रायपुर में देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को टक्कर मार दी और बैरिकेट समेत उसे काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैफिक पुलिस सहित कार सवार युवक भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, जब पुलिस टीम रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ. कार चालक ने रुकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और बैरिकेट तोड़ते हुए ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि आरक्षक को कुछ दूरी तक घसीटने के बाद कार पलट गई।
हादसे में आरक्षक हेम कुमार पटेल की टांग टूट गई है, जिन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार सवार युवक और उसके साथी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
