Banwari Lal Agarwal Death: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे अग्रवाल ने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

बनवारी लाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ (तत्कालीन मध्यप्रदेश) के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर पहली बार 1993 में विधायक बने थे, जहां उन्होंने कांग्रेस के कृष्णलाल जायसवाल को 7,414 मतों से हराया था।
उन्होंने 1998 में भी विजय दोहराई, इस बार कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल को हराया था।

राज्य गठन के बाद, 2003 में उन्होंने बोधराम कंवर (कांग्रेस) के खिलाफ और 2008 में कोरबा सीट से जय सिंह अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें वे मामूली मतों से पराजित हुए।
