CG News: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक मां द्वारा अपने डेढ़ साल के बच्चे को जमीन पर पटकने का मामला सामने आया है। घटना में बच्चे के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। समय पर उपचार मिलने से बच्चे की जान बच गई और वर्तमान में उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।![]()
मां ने बच्चे को जमीन पर पटका
जानकारी के अनुसार परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान महिला ने आवेश में आकर अपने डेढ़ साल के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बच्चे के जमीन पर गिरते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद घायल बच्चे को तत्काल जिला चिकित्सालय सूरजपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
सिर और नाक में लगे टांके
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने बताया कि बच्चे के सिर और नाक में चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल हिस्सों पर टांके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे की स्थिति फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

