Glowing Skin Tips: अगर आप भी कोरियन ग्लास स्किन जैसी नेचुरल ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो चावल से बना यह फेस मास्क (Rice Face Mask) आपके लिए परफेक्ट है। कॉस्मोटोलॉजिस्ट डॉ. निधि ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में बताया कि कैसे आप घर पर चावल का फेस मास्क तैयार कर सकते हैं और अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं। (Rice Face Mask Benefits)

कैसे बनाएं राइस फेस मास्क (Rice Face Mask Kaise Banaye)
- 2 चम्मच चावल का आटा (सफेद या ब्राउन राइस) लें
- उबले हुए चावल को पीसकर उसमें 1 चम्मच दूध मिलाएं
- ऑयली स्किन वालों के लिए – गुलाबजल मिलाएं
- एक्स्ट्रा ग्लो के लिए – 1 चम्मच शहद डालें
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें

राइस फेस मास्क के फायदे (Rice Face Mask Ke Fayde)
- जेंटल एक्सफोलिएशन से डेड स्किन हटाता है
- स्किन को देता है नेचुरल ब्राइटनिंग और ग्लो
- ऑयली स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल एब्जॉर्ब करता है
- इरिटेटेड स्किन को देता है कूलिंग और सूदिंग इफेक्ट
- एक्ने और फुंसियों को कम करने में मददगार

