CG News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की रात एक अनोखी शादी देखने को मिली। 75 साल के बुजुर्ग दादू राम गंधर्व ने 45 साल की युवती से लव मैरिज की। शादी शिव मंदिर, चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र में विधि विधान के साथ संपन्न हुई।
इस दौरान पूरे मोहल्लेवासी बाराती बने। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर विधि विधान से शादी कराई। बुजुर्ग पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि युवती की यह पहली शादी है।
पहले देखिए इन तस्वीरों को…




जानिए कैसे प्यार चढ़ा परवान
दरअसल, मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां मजदूरी का काम करने वाले 75 साल के दादू राम गंधर्व का दिल मोहल्ले के ही रहने वाली 45 वर्षीय युवती पर आ गया। युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा, तो दोनों ने शादी कर साथ में जीवन बिताने का फैसला लिया।
फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया, तो शुक्रवार की रात दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्म अदायगी की गई।
