CG Job Fair: युवाओं के लिए खुशखबरी… 27 नवंबर को रोजगार मेला, 169 पदों पर भर्ती

CG Job

कांकेर। CG Job Fair: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 27 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 169 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि रोजगार मेले में अलग-अलग पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें सुरक्षा कर्मी के 100 पद, बैंक सहायक के 30 पद, विपणन कार्यकारी के 9 पद, हाउस कीपिंग स्टाफ के 10 पद और बीमा सलाहकार के 20 पद शामिल हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदक अपने संपूर्ण बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदनों की जांच के बाद संबंधित नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल होने के अलावा ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को अपना पूरा बायोडाटा जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *