Raipur News: रायपुर को सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड, फिर भी सड़कों पर कचरा-बदबू; हर 100-200 मीटर में ढेर

Raipur News: राष्ट्रपति से राज्य के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान मिलने के कुछ ही दिनों बाद राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। शहर के कई प्रमुख मार्गों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में कचरे के ढेर और दुर्गंध ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सफाई पर हर साल करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा है।

Raipur News: राष्ट्रपति से राज्य के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान मिलने के कुछ ही दिनों बाद राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। शहर के कई प्रमुख मार्गों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में कचरे के ढेर और दुर्गंध ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सफाई पर हर साल करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा है।

प्रमुख सड़कों पर दिखी गंदगी

शहर के व्यस्त केके रोड पर मौदहापारा थाना के सामने सड़क किनारे कचरे का ढेर मिला। बैजनाथपारा मार्ग स्थित जोन-4 कार्यालय के पास भी गंदगी फैली रही। शास्त्री बाजार में सड़ी हुई सब्जियों से दुर्गंध फैलती रही, जबकि मालवीय रोड पर प्लास्टिक और अन्य कचरा बिखरा नजर आया।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रभावित

शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था भी प्रभावित बताई जा रही है। कचरा गाड़ियों के तय समय पर नहीं पहुंचने से कई घरों और आवासीय कॉलोनियों में कचरा जमा हो रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।

260 कचरा गाड़ियों का संचालन प्रभावित

त्योहारी सीजन के दौरान रामकी कंपनी और कर्मचारियों के वेतन विवाद का असर भी सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार करीब 260 कचरा संग्रहण वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ है। नगर निगम की ओर से कंपनी पर नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने जैसी कार्रवाई की गई है, लेकिन व्यवस्था अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है।

हर 100 से 200 मीटर पर कचरे के ढेर

पुरानी बस्ती, डंगनिया, लाखे नगर, अश्वनी नगर, रामनगर मुख्य मार्ग और गुढ़ियारी सहित कई इलाकों में सड़क किनारे हर 100 से 200 मीटर की दूरी पर कचरे के ढेर दिखाई दिए। कई स्थानों पर लोग कचरा उठाव नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर के पास ही कचरा फेंकने लगे हैं। स्थिति रोकने के लिए निगम ने वहां निगरानी की व्यवस्था भी की, लेकिन गंदगी कम नहीं हो सकी।

निगरानी व्यवस्था भी कमजोर

वार्डों में सड़क और नालियों की सफाई के लिए लगाए गए ठेका कर्मचारियों की निगरानी भी कमजोर बताई जा रही है। कई कचरा संग्रहण केंद्रों से समय पर कचरा नहीं उठने के कारण अगले दिन तक गंदगी जमा रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और कचरा उठाव सुनिश्चित किए बिना शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *