CG Cabinet Meeting: आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी, कर्मचारियों की मांगों और राज्योत्सव की तैयारियों पर चर्चा

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होगी। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाली बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। किसानों, सरकारी कर्मचारियों और राज्योत्सव की तैयारियों से जुड़े मुद्दे बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल रह सकते हैं।

धान खरीदी की तैयारियों पर होगा मंथन

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा बैठक का प्रमुख विषय हो सकती है। खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, किसानों को मिलने वाली सुविधाएं और धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कर्मचारियों की मांगों पर रहेंगे सबकी नजर

सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी भी इस कैबिनेट बैठक से काफी उम्मीद लगाए हुए हैं। महंगाई भत्ता (डीए), सेवा संबंधी मांगों और अन्य लंबित मामलों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेशभर में चल रही पटवारियों की हड़ताल का मुद्दा भी बैठक में उठने की संभावना जताई जा रही है।

राज्योत्सव की तैयारियों की होगी समीक्षा

प्रदेश का राज्योत्सव 1 नवंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में आयोजन की तैयारियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा भी कैबिनेट बैठक में की जा सकती है।

पिछली कैबिनेट बैठक में हुए थे अहम फैसले

11 अक्टूबर को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को मंजूरी दी गई थी। साथ ही इन पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया गया था। इसके अलावा आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *