Bhilai News: थाने से 200 मीटर दूर नाले में मिला नवजात शिशु का शव, CCTV खंगाल रही पुलिस

Bhilai News

Bhilai News: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में बुधवार को थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित नाले से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। जिसको देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।

ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह शव एक अर्ध विकसित भ्रूण जैसा प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि या तो किसी ने जानबूझकर इस नवजात को नाले में फेंका है या पानी के बहाव से यह किसी अन्य स्थान से यहां आ पहुंचा है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी या घटना से जुड़ी कोई सुराग मिल सके।

दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा : ASP

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नवजात की मृत्यु कैसे हुई। क्या यह जन्म के बाद हुई हत्या का मामला है या गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंका गया है, पीएम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *