Raipur Mekahara: मेकाहारा अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर ! 1 बेड पर 2-2 ऑपरेशन वाली महिलाएं और नवजात बच्चे; स्टाफ बोला-रहना है तो रहो, नहीं तो भाग जाओ

Raipur Mekahara: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा से एक बहुत ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है। अस्पताल के वार्ड नंबर 5 का यह वीडियो ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ के एक दर्शक ने हमें भेजा है। इस वीडियो को देखकर सरकारी दावों की हवा निकल गई है। (मेकाहारा अस्पताल में 1 बेड पर 2-2 महिलाएं)

Raipur Mekahara: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा से एक बहुत ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है। अस्पताल के वार्ड नंबर 5 का यह वीडियो ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ के एक दर्शक ने हमें भेजा है। इस वीडियो को देखकर सरकारी दावों की हवा निकल गई है। (मेकाहारा अस्पताल में 1 बेड पर 2-2 महिलाएं)

1 बेड पर 2-2 महिलाएं (Raipur Mekahara Hospital Viral Video)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि अस्पताल में बेड की कितनी ज्यादा कमी है। यहां एक-एक बेड पर दो-दो गर्भवती महिलाओं को सुलाया गया है। ये वो महिलाएं हैं, जिनका अभी-अभी ऑपरेशन हुआ है और जिन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। दर्द से तड़पती इन महिलाओं को आराम करने के लिए पूरा बिस्तर तक नहीं मिल रहा है। मजबूरी में ये महिलाएं एक ही बेड पर जैसे-तैसे सो रही हैं।

नवजात बच्चों को बीमारी का खतरा

डॉक्टर हमेशा कहते हैं कि छोटे बच्चों को बीमारी और इंफेक्शन से बचाने के लिए अलग और साफ जगह पर रखना चाहिए। लेकिन मेकाहारा अस्पताल में माताओं के साथ-साथ उनके छोटे-छोटे बच्चों को भी उसी एक बेड पर सुला दिया गया है। एक ही बेड पर दो महिलाएं और दो बच्चे होने से बच्चों को बीमारी का सबसे बड़ा खतरा है। (रायपुर मेकाहारा अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्था)

स्टाफ बोला- भाग जाओ यहां से

जब परेशान परिवार वालों ने इस बारे में अस्पताल (Raipur Mekahara Hospital) के स्टाफ से बात की, तो उन्होंने मदद करने के बजाय बदतमीजी की। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने कहा-यह सरकारी अस्पताल है, यहां तीन-तीन लोगों को भी एक साथ सुलाना पड़ता है। रहना है तो रहो, नहीं तो यहां से चले जाओ।

देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DePHQNyD4nR/?stkn=MTV6bnl3MW1qdmZzMg==

गरीबी का उठाया जा रहा फायदा

अस्पताल में भर्ती लोग बहुत गरीब हैं। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वे किसी बड़े प्राइवेट अस्पताल में जा सकें। इसी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। एक तरफ सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ राजधानी के इतने बड़े अस्पताल का यह हाल है। परेशान परिवारों ने ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ के जरिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *